Friday, October 2, 2026
No menu items!
Google search engine

दुनिया में शान्ति के लिए पंजाब में बने विश्व शान्ति टेंपलः हाफिज अली इस्लाही

Spread the News

गोराया 9 जुलाई । विश्व शान्ति मिशन के संस्थापक हाफिज अली इस्लाही mesengar ऑफ़ पीस के वफद के साथ जिसमे बाबा मनजीत सिंह बेदी गुरू नानक अंश। (सत्रहवी पीढ़ी)चेयरमैन। और सलीम सुल्तानी स्टेट अवॉर्डी मुख संचालक पीस मिशन।और माननीय मैडम बलजीत कौर कैबिनेट मंत्री पंजाब। समेत श्री भगवंत मन जी मुख मंत्री पंजाब से जालन्धर में खुसूसी मुलाक़ात की।
इस मुलाक़ात का मकसद ये था कि दुनिया में शान्ति के लिए पंजाब में (विश्व शान्ति टेंपल) बनाया जाए। और इस के लिए पंजाब सरकार से जमीन की मांग की गई । सरकार ने आश्वासन दिया है कि ये काम ज़रूर करूंगा। दुनिया में इस समय बहुत सारे मुल्क में लड़ाई और जंग हो रहे हैं। और दुनिया में खलबली मच गई है लोग मारे जा रहे हैं अमन शान्ति भंग हो चुकी है। ये हमारा पंजाब अमन और शांति के लिए सदियों से जाना जाता है। यहां इस धरती पर बहुत बड़े बड़े धर्म गुरू जैसे बाबा नानक जी आध्यात्मिक ज्ञान और शान्ति के लिए लोगो को जगाया
और जनता को हर बुरे कामों से रोका । ये धरती पंजाब की पीरो फकीरों और वालियों की धरती है।इस लिए यहां से ही ये शान्ति का पैगाम दुनिया को देना है। इस के लिए mesengar ऑफ़ पीस रात दिन लोगो में शान्ति अमन भाई चारा आपसी प्रेम संस्कार सहयोग मेल मिलाप का काम करती आ रही है। जिसको बहुत सारे लोग पसंद करते हैं। इस मौके पर श्री भगवंत मान जी मुख्य मंत्री पंजाब को मांग पत्र भी सौंपा गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments