Saturday, November 21, 2026
No menu items!
Google search engine

मुफ़्ती मुहम्मद आरिफ़ लुधियानवी, मुफ़्ती ए शहर लुधियाना एवं अध्यक्ष जमीयत उलमा लुधियाना ने जारी किया

Spread the News

टिब्बा रोड लुधियाना की मस्जिदों में ईद अल-अजहा की नमाज के समय का विवरण

Svg%3E

लुधियाना16 जून। मुफ्ती मुहम्मद आरिफ लुधियानवी इमाम-खतीब मस्जिद उमर फारूक पंजाबी बाग टिब्बा रोड लुधियाना ने संवाददाता से बात करते हुए कहा कि टिब्बा रोड लुधियाना शहर का एक मुस्लिम बहुल क्षेत्र है, यहां लाखों मुस्लिम रहते हैं और बड़ी संख्या में यहां नई मस्जिदें भी बनाई गई हैं और बढ़ती आबादी के साथ-साथ मस्जिदों और मदरसों की संख्या भी बढ़ रही है। यह क्षेत्र हिंदू मुस्लिम और सिख ईसाई एकता की दृष्टि से भी एक मिसाल है, खुदा करे विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों के समूह का यह गुलदस्ता इसी प्रकार हमेशा बना रहे।

मौलाना दिलशाद रहीमी इमाम- खतीब एक मीनारा मस्जिद मायापुरी और कारी मुहम्मद मुस्तकीम इमाम- खतीब मिनी मस्जिद शक्ति नगर ने कहा कि ईद-उल-अजहा के मौके पर हमें सुरक्षित स्थान पर कुर्बानी का काम करना चाहिए। इस तरह से कि किसी को तकलीफ न पहुंचे और किसी दूसरे को नुकसान न हो। कुर्बानी के अवशेषों को दूर स्थान पर ले जाना चाहिए, कुर्बानी के अवशेषों को सड़कों और नहरों में नहीं डालना चाहिए क्योंकि इससे बदबू फैलती है और इसका नुकसान सभी को उठाना पड़ता है।

मुफ्ती मुहम्मद आरिफ लुधियानवी और कारी मुजाहिदल इस्लाम इमाम- खतीब मदीना मस्जिद गुलाबी बाग  ने बताया कि टिब्बा रोड सर्किल की बड़ी मस्जिदों में ईद उल अज़हा की नमाज का समय इस प्रकार रहेगा।

मस्जिद उमर फारूक पंजाबी बाग (6:00)

मस्जिद फातिमा पंजाबी बाग (6:15)

एक मीनारा मस्जिद मायापुरी (7:00)

मस्जिद उस्मान गनी मायापुरी (6:45)

मदीना मस्जिद गुलाबी बाग (7:30)

रहमानिया मस्जिद गुलाबी बाग (7:15)

मिनी मस्जिद शक्ति नगर (6:30)

मस्जिद अल नूर शक्ति नगर (7:00)

मक्का मस्जिद शक्ति नगर (6:15)

प्रसिद्ध धार्मिक आलिम ए दीन मौलाना सरवर आलम मजाहिरी अध्यक्ष मुनतजिमा कमेटी रहमानिया मस्जिद गुलाबी बाग ने लुधियाना व पंजाब के मुसलमानों को बधाई देते हुए कहा कि इस अवसर पर सभी को दिल से दुआ करनी चाहिए  की रब करीम विश्व के मुसलमानों को दुनिया- परलोकिक जीवन की वास्तविक खुशियां नसीब फरमाये और वह फिर से सफलता प्राप्त करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments