Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

राहुल को मुगलों के अत्याचार याद नहीं आतेःनरेंद्र मोदी

Spread the News

नई दिल्ली,28 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कर्नाटक में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। आज यहां उनकी 4 रैली है। सबसे पहले वह बेलगावी में उन्होंने एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘कर्नाटक के सभी वोटर का अभिनंदन कर्नाटक में जहां-जहां गया सिर्फ एक स्वर सुनाई देता है फिर एकबार मोदी सरकार।

उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा EVM के बहाने कांग्रेस ने भारत के लोकतंत्र को बदनाम करने की कोशिश की। 10 साल में भारत और शक्तिशाली हुआ भारत की पहचान लोकतंत्र के मां के रूप में होने लगी है। 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले। भारत जब आगे बढता है हर भारतवासी को गर्व होता है। कांग्रेस देशहित से इतनी दूर हो चुकी है परिवार हित में इतना खो चुकी है की देश की तरक्की अच्छी नहीं लगती। भारत की हर सफलता पर कांग्रेस को शर्म आने लगी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments