आदमपुर,13 अप्रैल। जानकारी के अनुसार वुडबरी स्कूल हर त्यौहार को बहुत धूमधाम से मनाता है जिससे विद्यार्थी प्रत्येक त्यौहार का महत्व जान सकें। इसी परंपरा को जारी रखते हुए वुडबरी स्कूल में डायरेक्टर मिस मनजिंदर कौर के नेतृत्व में बैसाखी का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें प्री-नर्सरी से लेकर 5वीं कक्षा तक के विद्यार्थी पंजाबी पोशाक में स्कूल आए। इस अवसर पर छठी से दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिता, भांगड़ा आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिसमें बच्चों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। डायरेक्टर मिस मनजिंदर कौर ने बैसाखी पर्व का इतिहास और महत्व बताते हुए सभी स्टाफ और विद्यार्थियों को बधाई दी।



