Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

मुक्तसर-बठिंडा हाईवे पर तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत

Spread the News

बठिंडा (गिद्दड़बाहा), 12 अप्रेल | मुक्तसर-बठिंडा हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार टोयोटा कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। मृतक एक ही परिवार के थे और धार्मिक समारोह से लौट रहे थे।

मृतकों की पहचान:

  • दर्शन सिंह (बुजुर्ग)
  • जसविंदर कौर (बुजुर्ग महिला)
  • गुरप्रीत सिंह गोपी (बेटा)
  • जसकरण सिंह (बेटे का दोस्त)

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की स्पीड काफी तेज थी और ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई थी, जिसके चलते हादसा हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस हादसे से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतकों के परिजन इस घटना से सदमे में हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments