लुधियाना, 13 मार्च। पंजाब रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के द्वारा मल्होत्रा रेजीडेंसी, लुधियाना में एक विशेष वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक पंजाब रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री एमएस छतवाल (आईएएस) और महासचिव (जनरल सेक्रेटरी )श्री सिमरनजीत सिंह सग्गू की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी। इस बैठक में समस्त कमेटी द्वारा जालंधर जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. रश्मि विज को पंजाब रोलर स्केटिंग एसोसिएशन की उप प्रधान नियुक्त किया गया। डॉ रश्मि विज के जालंधर पहुंचने पर दिलबाग सिंह काहलो, सर्वेश्व ओबेरॉय, राकेश कुमार, मनीष कुमार, बलराम कुमार, डिंपी मलिक व परमजीत कुमार के द्वारा उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत किया गया व उन्हें बधाई दी गई।



