स्कूल के प्रधानाचार्य श्री विजय कुमार पठानिया एवं विशेष अतिथिगणों ने बच्चों को किया प्रेरित
लुधियाना, 13 मार्च। जानकारी के अनुसार इस्लामिया पब्लिक हाई स्कूल राहों रोड लुधियाना में सत्र 2022-23 में 10 वीं कक्षा की टापर मुस्कान पुत्री शाहनवाज़ को ज़फर अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रोग्राम में डाक्टर जफर जहीर (डायरेक्टर आफ एस बी एस कालेज),मुहम्मद रिजवान, आफरीन जफर, मुहम्मद सिराज एवं स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के मैंबर हाजी सगीर साहिब मुख्य अतिथि रहे। सभी मुख्य अतिथियों ने अपने भाषण से बच्चों को आगे पढ़ने के लिए प्रेरित किया। टापर को टराफी एवं नकद राशि से सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य श्री विजय कुमार पठानिया एवं अध्यापक श्रीमति सितारा, पवनदीप कौर, मंदीपकौर, मंजू रानी, नवनीतकौर, हरप्रीतकौर, संदीपकौर, दीपिका पलियाल, शाहनवाज़ अहमद, अबरार आलम भी उपस्थित रहे।



