Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह व विधायक सहजनवा प्रदीप शुक्ला ने दी एमडी विनय कुमार सिंह के माता जी को श्रद्धांजलि

Spread the News

पुनापार मऊ, 7 मार्च।  केयान डिस्टिलिरिज प्राइवेट लिमिटेड गीडा सेक्टर छब्बीस के एमडी विनय कुमार सिंह जी के माता जी का निधन 21 फरवरी को उनके निवास पुनापार मऊ में हो गया था। जिनका ब्रम्ह भोज शांति यज्ञ कल दिनांक 4 फरवरी को उनके निवास स्थान पुनापार मऊ में हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रद्धांजलि अर्पित करने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और सदस्य विधान परिषद धर्मेंद्र सिंह के साथ विधायक सहजनवा प्रदीप शुक्ला जी भाजपा गोरखपुर के वरिष्ठ नेता दिब्येंदु नाथ श्रीवास्तव,देवेंद्र चंद ने एक साथ पहुंच कर विनय कुमार सिंह के माता जी को जहां श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया वहीं देर तक बैठ कर एमडी विनय कुमार सिंह को ढांढस बंधाते हुए उनके हर दुख सुख में परिवार की तरह शामिल होते रहने का संकल्प दोहराया।

श्रद्धांजलि देने वालों में बेल्थरा रोड के पूर्व विधायक छठू राम जी,ब्लॉक प्रमुख नगरा श्री अनिल कुमार सिंह के साथ नगरा विकास खंड के सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अलावा ब्लॉक प्रमुख मदरांव ,सहित दर्जनों जिलापंचायत सदस्य और गणमान्य नागरिकों से श्रद्धा सुमन अर्पित किए। नगरा यूनिट के जीएम श्री दिनेश शुक्ला अपने सहयोगी कामर्शियल हेड ,संजय श्रीवास्तव सहित सभी अन्य कर्मचारी भी श्रद्धासुमन अर्पित किए, जीएम केयान एपी मिश्रा जी के वरिष्ठ सहयोगियों अमित कुमार पांडेय,,अंकुर गंगवार, नितिन दीक्षित,नरेंद्र,विकास त्रिपाठी , सहित केके ग्रुप के एमडी जगदीश आनंद ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। प्रबंधक प्रशासन आत्मा नंद सिंह ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments