Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

लुधियाना में गनपॉइंट पर मनी ट्रांसफर कारोबारी से लूट:दुकान में घुस 2 बदमाशों ने कनपटी पर तानी पिस्तोल; 70 हजार लेकर भागे

Spread the News

लुधियाना, 19 फरवरी| लुधियाना में दिनदहाड़े एक मनी ट्रांसफर कारोबारी से लूट की घटना सामने आई है। बाइक सवार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। जिस समय दुकान में लुटेरे घुसे उस समय कुछ ग्राहक भी वहां मौजूद थे। दुकानदार को बदमाशों ने नकदी निकालने के लिए कहा। उसने जब लुटेरों का विरोध किया तो उन्होंने उस पर पिस्टल तान दी।

जानकारी देते हुए मक्कड़ कॉलोनी, ग्यासपुरा निवासी विकास ने बताया कि रोजाना की तरह आज भी वह अपनी दुकान विकास टेलीकॉम पर काम कर रहा था। कुछ ग्राहक उसके पास गांव पैसे भेजने के लिए खड़े थे। इस दौरान दो बदमाश आए जिन्होंने उस पर पिस्तौल तान दी। लुटेरों ने उसके साथ धक्का-मुक्की भी की। खुद ही दुकान के दराज से बदमाशों ने 70-70 हजार रुपए निकाल लिए।

गोली चलाने की दी धमकी
उसने लुटेरों को रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने उस पर गोली चलाने की धमकी दी। विकास के मुताबिक उसने लुटेरों के जाने के तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया। ग्यासपुरा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी इंचार्ज धमेंद्र सिंह ने कहा कि लूट की वारदात सामने आई है। दुकानदार विकास का बयान दर्ज कर रहे हैं।

बदमाशों ने 70 हजार लूटे
अभी तक करीब 60 से 70 हजार रुपए लूटने की बात सामने आ रही है। बाकी मामले की अभी जांच की जा रही है। कुछ सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में लिए हैं। लुटेरों की लोकेशन को सीसीटीवी क्लिप के आधार पर चेक करवाया जा रहा है।

बता दें कि इस मामले में CIA-3 की पुलिस भी जांच में जुट गई है। मौके पर CIA-3 के इंचार्ज अवतार सिंह भी पहुंचे। अधिकारियों को शक है कि करीब 25 दिन पहले चंडीगढ़ रोड पर एक सुनार की दुकान से अंगूठी लेकर भागने वाले लुटेरे भी यही हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस अलग-अलग एंगलों पर जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments