Saturday, September 26, 2026
No menu items!
Google search engine

Kiara Advani को पहली एनिवर्सरी पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दिया था ये खास तोहफा, बताते हुए शर्मा गईं एक्ट्रेस

Spread the News

नई दिल्ली। सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani)  बॉलीवुड के सिजलिंग कपल माने जाते हैं। पिछले साल इन्होंने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शाही अंदाज में शादी की थी। 7 फरवरी को कियारा और सिद्धार्थ की शादी को एक साल पूरे हो गए। अपनी पहली एनिवर्सरी कपल ने किस तरह मनाई और सिद्धार्थ ने कियारा को तोहफे में क्या दिया, इसका खुलासा कियारा ने कर दिया है।

सिद्धार्थ-कियारा ने सेलिब्रेट की पहली एनिवर्सरी

सिद्धार्थ-कियारा बॉलीवुड के मोस्ट लव्ड कपल में से एक हैं। दोनों हमेशा अपने खास पलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। रील लाइफ के साथ-साथ कपल रियल लाइफ में भी काफी हिट है। पब्लिक प्लेटफॉर्म पर भी यह कपल एक दूसरे के लिए अपना प्यार दिखाने में पीछे नहीं रहता। हाल ही में कियारा से पूछा गया कि पहली एनिवर्सरी में सिद्धार्थ से उन्हें क्या मिला। इसका उन्होंने कुछ ऐसा जवाब दिया, जिसे कहने के बाद वह खुद शर्मा गईं।

कियारा को तोहफे में मिली थी ये चीज

सिद्धार्थ और कियारा हाल ही में एक फंक्शन में पहुंचे। यहां मीडिया इंटरैक्शन के दौरान कियारा से पूछा गया कि पहली एनिवर्सरी पर सिद्धार्थ ने उन्हें क्या गिफ्ट दिया। इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘बहुत सारा प्यार’। पैपराजी के इस सवाल का जवाब देने के साथ ही कियारा खुद शर्म से लाल हो गईं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments