आदमपुर,10 फरवरी। वुडबरी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल भोगपुर में ‘फेयरवेल पार्टी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूल की चेयरपर्सन श्रीमती परमजीत कौर पहुंची।बच्चों ने स्कूल में बिताए वर्षों की पूरी कहानी अपने शब्दों में बताई। इसके अलावा बच्चों ने नृत्य, भाषण, कविताएं और गीत गाकर इस दिन को यादगार बनाया और बच्चों के लिए विभिन्न रोचक खेलों का आयोजन किया। जिसका बच्चों ने खूब लुत्फ उठाया।
इस मौके पर बच्चों के प्रदर्शन के आधार पर मिस्टर वुडबरी 2024 और मिस वुडबरी 2024 का चयन किया गया।अंत में चेयरपर्सन श्रीमती परमजीत कौर ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की इस दिन की सभी को बधाई दी और इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।



