Friday, June 19, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर: मोटरसाइकिल की टक्कर के दौरान ट्रक की चपेट में आने से एक लड़की की मौत

Spread the News

जालंधर, 2 फरवरी | फिल्लौर में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में 16 साल की लड़की की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दो बाइकों की टक्कर के बाद लड़की नीचे गिर गई और उसके ऊपर से ट्रक गुजर गया। मृतका की पहचान मनदीप कौर के रूप में हुई है, जो फिल्लौर के गांव माऊ साहिब की रहने वाली थी। घटना के समय वह अपने किसी जानकार के साथ बाइक पर सवार होकर गांव लौट रही थी।

पुलिस ने बताया कि तलवन रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने दो बाइकों की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद मनदीप बाइक से गिर गई और सामने से आ रहे ट्रक के पिछले टायर की चपेट में आ गई। इस हादसे में बाइक सवार दीपक भी जख्मी हुआ है। दीपक ने पुलिस को बताया कि मनदीप लुधियाना में काम करती थी और घटना के समय वह उसके साथ अपने गांव लौट रही थी।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। मनदीप की मौत से उसके परिवार में मातम छा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments