Thursday, June 25, 2026
No menu items!
Google search engine

सरकारी बस में महिला से दुष्कर्म, ड्राइवर ने की शर्मनाक हरकत

Spread the News

शिमला , 28 जनवरी। यहां एक शर्मनाक खबर सामने आई है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सरकारी बस में एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। बस ड्राइवर ने महिला को मिलने के लिए बुलाया, फिर उसने बस में उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसके बाद उसने महिला को धमकी दी। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। जिसके बाद एचआरटीसी बस चालक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है।

विवाहिता ने बताया कि उसका परिचय हिमाचल प्रदेश सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) के चालक केशव राम से हुआ था। इसका फायदा उठाकर केशव ने उसे मिलने के लिए बुलाया। उस वक्त वह बस के पास ही था और बहाने से बस को अंदर ले गया। इसके बाद उसने यह हरकत की।

उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की है। रामपुर के SHO जसवन्त ने बताया कि महिला ने HRTC ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments