नई दिल्ली। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा, मंत्री कटारुचक, लालजीत भुल्लर और हरभजन सिंह ईटीओ समेत आम आदमी पार्टी के कई विधायक और कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में ले लिए गए हैं। दरअसल आज आप दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन कर रही है।
इसको लेकर पंजाब के मंत्री और विधायक बीजेपी कार्यालय का घेराव करने गए थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसी बीच कुछ झड़प हुई, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।



