Saturday, June 20, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब के करोड़ों किसानों को पीएम सम्मान किसान निधि यो़जना के तहत आज से मिलेंगे 2-2 हज़ार रुपये

Spread the News

चंडीगढ़। केंद्र सरकार देश समेत पंजाब के करोड़ों किसानों को आज पीएम सम्मान किसान निधि की 13वीं किस्त का लाभ देगी। इस योजना के तहत 2-2 हजार रुपए डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से किसानों को दिए जाएंगे। पंजाब में पीएम सम्मान किसान निधि योजना के कुल 16 लाख 96 हजार 911 किसान पंजीकृत हैं। जबकि देशभर के कुल 8 करोड़ से अधिक किसान इसके लाभार्थी हैं।

केंद्र सरकार द्वारा किसानों को पीएम सम्मान किसान निधि के 16 हजार करोड़ रुपए दिए जाएंगे। बीते साल पंजाब के पंजीकृत किसानों में से 2 लाख 5 हजार 308 किसानों को 12वीं किस्त के 2-2 हजार रुपए डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किए गए थे। हालांकि एक रिपोर्ट के अनुसार पंजाब के 88 फीसदी किसान इस प्रोत्साहन राशि से वंचित रह गए थे।

जबकि देश के करीब 2 करोड़ किसानों तक इसका लाभ नहीं पहुंच सका था। हालांकि इस बार पंजाब और देश के कुल कितने किसानों को पीएम सम्मान किसान निधि योजना का लाभ मिलेगा, स्पष्ट रूप से इसका पता बाद में लग सकेगा।

हर साल योग्य किसानों को 6 हजार रुपए
पीएम सम्मान किसान निधि योजना के तहत हर साल पात्र किसानों को केंद्र सरकार द्वारा 6 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाती है। हर 4 महीने के अंतराल पर 2-2 हजार रुपए की तीन समान किस्तों में यह रकम दी जाती है। इससे पहले यह किस्त 17 अक्टूबर 2022 को जारी की गई थी। केंद्र सरकार ने अब इस धनराशि को होली से पहले किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर करने का फैसला लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments