मोहाली 22 जनवरी। अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के चलते आज देश विदेश में राम की महिमा का गुणगान हो रहा है। वहीं, पंजाब के मोहाली जिले के पहाड़ों में बसे गांव मिर्जापुर स्थित उस मंदिर में श्री राम के जयकारे लग रहे हैं, जहां सालों पहले रावण ने माता सीता का हरण करने से पहले भगवान शिव की आराधना की थी।आज भी उस मंदिर के शिवलिंग पर रावण के अंगूठे के निशान हैं।
यह दावा इलाके के लोग करते हैं। लेकिन इसका ग्रथों में जिक्र नहीं मिलता है। मान्यता है कि इस मंदिर में कोई भी मन्नत मांगते हैं तो पूरी होती होती हैं। वहीं, गांव के लोग इस चीज का मान करते हैं कि रावण ने उनके मंदिर में आराधना की थी।



