Monday, April 13, 2026
No menu items!
Google search engine

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को बठिंडा जेल में किया गया ट्रांसफर, लॉरेंस बिश्नोई ने बताया उसकी जान को खतरा

Spread the News

कपूरथला, 21 जनवरी । पंजाब की कपूरथला जेल में कैद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को एक बार फिर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग से जान का खतरा है। दरअसल, जग्गू भगवानपुरिया को पंजाब सरकार ने कपूरथला से बठिंडा जेल में ट्रांसफर कर दिया है। इसके बाद जग्गू के वकील ने पंजाब के डीजीपी और जेल प्रशासन को कानूनी नोटिस भी भेजा है।

इस जेल में जग्गू के अलावा लॉरेंस और उसके कई साथी बंद हैं। 5 महीने पहले भी जग्गू को बठिंडा हाईटेक जेल में ट्रांसफर करने पर विवाद हुआ था। तब भी जग्गू की ओर से पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की गई थी, जिसमें जग्गू ने कहा था कि उसकी जान को खतरा है। आरोप थे कि अगर लॉरेंस को बठिंडा जेल भेजा गया तो वह या उसके साथी उसकी हत्या कर सकते हैं। इतना ही नहीं जेल में शिफ्ट होने के दौरान उन पर हमला भी हो सकता है।

पांच माह पहले जग्गू की ओर से हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल कर मांग की गई थी कि उसे बठिंडा जेल में ट्रांसफर न किया जाए। इसके बाद कोर्ट ने अक्टूबर माह में अर्जी पर सुनवाई कर उसका निपटारा कर दिया और आदेश दिया कि उसे बठिंडा की बजाय किसी अन्य सेंट्रल जेल में ट्रांसफर किया जा सकता है। जग्गू को वापस बठिंडा जेल में ट्रांसफर करने के आदेश के बाद उसके वकील ने डीजीपी पंजाब को नोटिस भेजा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments