Wednesday, June 17, 2026
No menu items!
Google search engine

बड़ी खबर: पंजाब के कल सारे टोल नाके होंगे फ्री, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Spread the News

बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा ने शनिवार को प्रदर्शन तेज करने का ऐलान किया है। मोर्चा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक पंजाब के 13 टोल प्लाजा पर धरना देगा। इन टोल प्लाजा पर वाहन चालकों के लिए टोल मुफ्त होगा।

ये टोल प्लाजा बंद रहेंगे:

  • फिरोजपुर का फिरोजशाह टोल प्लाजा
  • तारापुर टोल प्लाजा
  • मोहाली का अजीजपुर टोल प्लाजा
  • भागोमाजरा टोल प्लाजा
  • सोलखियां टोल प्लाजा
  • बरोदी टोल प्लाजा
  • पटियाला का परेडी जट्टा टोल प्लाजा
  • जालंधर का बामनीवाल टोल प्लाजा
  • लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा
  • घलाल टोल प्लाजा
  • फरीदकोट का तारापुर टोल प्लाजा
  • तलवंडी भाई टोल प्लाजा
  • नवांशहर का टोल प्लाजा

SGPC ने राजोआना पर फैसला स्थगित किया

वहीं, शुक्रवार शाम अमृतसर में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की बैठक हुई। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे बलवंत सिंह राजोआना और अन्य बंदी सिखों के मामले पर चर्चा हुई। बैठक के बाद SGPC ने 27 जनवरी तक राजोआना की सजा पर फैसला लेने के अपने अल्टीमेटम को स्थगित कर दिया है।

SGPC के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि कमेटी ने अब तक की कार्रवाई का मूल्यांकन किया है। उन्होंने कहा कि यह कार्य सुचारू रूप से और गंभीरता से किया जाएगा, जिसमें कुछ समय लगेगा। धामी ने कहा कि SGPC सरकार से बातचीत के जरिए इस मामले को सकारात्मक नतीजे पर पहुंचाने के लिए प्रयास करेगी।

SGPC ने कहा कि वह 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखते हुए फैसला लेने में देरी कर रही है। SGPC ने कहा कि वह इस समारोह के बाद सरकार से बातचीत करेगी और फिर फैसला लेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments