Friday, June 19, 2026
No menu items!
Google search engine

पैसे की तंगी से परेशान युवक ने दो मासूम बेटे समेत पत्नी को मौत के घाट उतारा, फिर काटी अपने हाथ की नस

Spread the News

नई दिल्ली। यहां के विपिन गार्डन में रहने वाले एक शख्स ने रविवार सुबह अपनी पत्नी और 2 बच्चों की हत्या कर दी। 38 वर्षीय राजेश कर्ज़ से परेशान था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। उसने पहले दो मासूम बेटों को मौत के घाट  उतारा। बाद में उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। राजेश ने अपने हाथ की नस भी काट ली। इसी बीच उसके दोस्तों ने राजेश के भाई को सूचना दी।

राजेश के भाई ने पुलिस को फोन किया लेकिन तब तक 3 की मौत हो चुकी थी। राजेश घायल हो गया, जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल द्वारका पुलिस ने राजेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह राजेश ने अपने दोस्तों को पैसे की तंगी के बारे में मैसेज किया था। दोस्तों ने अनहोनी की आशंका से उसके भाई को इस बारे में बताया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाज़ा तोड़ा तो कमरे में तीन लाशें मिलीं। राजेश अपने परिवार और माता-पिता के साथ विपिन गार्डन में रहता है। घटना के समय राजेश के माता-पिता दूसरे कमरे में थे। पुलिस इनसे भी पूछताछ कर रही है। राजेश जनरल स्टोर चलाता था। पहले वह एक कंपनी चला रहा था जो ISO सर्टिफिकेशन से जुड़ी थी। उसने अपने दोस्तों को जो संदेश भेजा, उसमें उसने बड़े नुकसान के बारे में लिखा था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments