पठानकोट, 15 जनवरी | आर्मी अफसर समीर को टेलीग्राम पर ऑनलाइन ठगी का शिकार होना पड़ा है। ठग ने उन्हें ग्लोबल नाम की कंपनी में पैसे निवेश करने पर ज्यादा कमिशन और लाभ मिलने का झांसा देकर उनके खातों में 34.50 लाख रुपए जमा करवाए।
शिकायतकर्ता आर्मी अफसर समीर ने पुलिस को बताया कि उनकी टेलीग्राम पर एक व्यक्ति से बातचीत हुई। उस व्यक्ति ने उन्हें ग्लोबल नाम की कंपनी में पैसे निवेश करने पर ज्यादा कमिशन और लाभ मिलने का झांसा दिया। उस व्यक्ति ने उन्हें झूठ बोलकर उन्हें अपनी बातों में फंसाकर उनके विभिन्न बैंक खातों में पैसे जमा करवाए।
समीर को जब अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों से इसकी शिकायत की। पुलिस अधिकारियों के पास इस मामले की शिकायत पहुंचने पर साइबर सैल ने मामले की जांच कर शिकायतकर्ता कर्नल समीर की शिकायत पर थाना डिवीजन नं.1 में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



