Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

अमृतसर में सफाई अभियान को बल मिला, नई सड़क सफाई मशीन शामिल

Spread the News

अमृतसर, 15 जनवरी | नगर निगम शहर की साफ-सफाई के लिए अब और सजध गया है। स्वास्थ्य विभाग को एक और ट्रक-माउंटेड रोड स्वीपिंग मशीन मिल गई है, जिससे सफाई अभियान में और तेजी आएगी।

डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी, जो एमसी कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं, ने बुधवार को कहा कि सभी नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम का प्रमुख कर्तव्य है। शहर के सभी मुख्य मार्गों की बेहतर सफाई के लिए निगम ने अपने बेड़े में एक और ट्रक-माउंटेड रोड स्वीपिंग मशीन शामिल की है। अब पांच ट्रक-माउंटेड मशीनें और चार छोटी मशीनें मुख्य सड़कों की सफाई करेंगी। इसके साथ ही निगम के पास अब कुल नौ रोड स्वीपिंग मशीनें हो गई हैं। नई मशीन की कीमत 40.77 लाख रुपये है।

इस पहल से अमृतसर में बेहतर साफ-सफाई की उम्मीद है। शहरवासी स्वस्थ वातावरण में सांस ले पाएंगे और सड़कें अधिक साफ-सुथरी नजर आएंगी। निगम का यह प्रयास स्वागतयोग्य है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments