नई दिल्ली, 3 जनवरी | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी के तीसरे समन पर पेश होने से किया इनकार किया। उन्हें आज यानी 3 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। आम आदमी पार्टी ने कहा कि उसने लोकसभा चुनाव से पहले नोटिस क्यों जारी किया।
शराब नीति मामले में आम आदमी पार्टी के तीन नेता सत्येन्द्र जैन, मनीष सिसौदिया और संजय सिंह जेल में हैं। इससे पहले ईडी ने दो समन भेजकर केजरीवाल को 2 नवंबर और 21 दिसंबर को पेश होने को कहा था। हालांकि, केजरीवाल ने इन दोनों समन को अवैध और राजनीति से प्रेरित बताते हुए ईडी के सामने पेश होने से इनकार कर दिया।
21 दिसंबर को समन मिलने के बाद केजरीवाल ED को इनकार कर 10 दिनों के लिए विपश्यना के लिए चले गए। तीसरे समन को लेकर आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को कहा था कि पार्टी इस मामले में कानून के मुताबिक कार्रवाई करेगी।



