Tuesday, September 29, 2026
No menu items!
Google search engine

काम सें घर लौट रहे व्यक्ति को ट्राले ने मारी भीषण टक्कर, भतीजे के सामने हुआ हादसा

Spread the News

हरियाणा, 31 दिसंबर | यहां एक मनहूस खबर सामने आई है। पानीपत में नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसा उस वक्त हुआ जब शख्स काम से घर लौट रहा था। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उनके भतीजे के सामने हुआ। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

बीती रात वह फैक्ट्री से काम करने के बाद घर के लिए निकला। देर रात हाईवे पर हादसा हो गया। उसके आगे गांव सिवाह निवासी उसका चाचा आजाद भी मोटरसाइकिल पर घर जा रहा था। चाचा-भतीजा अलग-अलग मोटरसाइकिल से जा रहे थे। जब वे अनाज मंडी फ्लाईओवर पर आईटीआई के दूसरी तरफ पहुंचे तो एक ट्राले ने उसके चाचा की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और वो उसे कई मीटर दूर तक घसीटता ले गया।

आरोपी ट्राले चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में चाचा गंभीर चोट लगने से बेहोश हो गए। दिलबाग ने तुरंत परिजनों को मौके पर बुलाया। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस में डालकर सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments