Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Google search engine

भारत की हार के बावजूद विराट कोहली ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

Spread the News

नई दिल्ली, 29 दिसंबर | सेंचुरियन टेस्ट में भारत को दक्षिण अफ्रीका के हाथों पारी और 32 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बावजूद टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इतिहास रचने में कामयाब रहे। कोहली ने मेजबान टीम के खिलाफ दूसरी पारी में 76 रन बनाए, इस पारी के दम पर वह साल 2023 में एक बार फिर 2000 अंतरराष्ट्रीय रनों का आंकड़ा पार करने में कामयाब रहे।

विराट कोहली अब एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा 7 बार 2 हजार से ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके हैं। इस मामले में भारतीय रन मशीन ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने अपने करियर में 6 बार यह उपलब्धि हासिल की थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments