चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान लुधियाना पहुंचे और बुडढा नाला नवीनीकरण परियोजना का उद्घाटन किया। इसे 315 करोड़ की लागत से विकसित किया गया है। समारोह में मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री इंदरबीर निझ्झर भी मौजूद थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब के पानी को साफ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।



