लुधियाना । माछीवाड़ा पिंड खोखरा मदरसा जामिया तुल मदीना फैजाने मुजदिद्दे अल्फ सानी में दावते इसलामी इंडिया के तरफ से पंजाब में पहली बार एक दिन का सुन्नतों भरा इजतीमा कराया जा रहा है। इस मौके पर हाफिज व कारी कमरुद्दीन अत्तारी के जेरे निगरानी में मोहम्मद अकबर अली और मुबल्लिग आसिफ अत्तारी हक की आवाज ट्रस्ट के राष्ट्रीय चेयरमैन सज्जाद आलम, मुस्लिम नेता शाहिद अली ,फिरोज मास्टर, सरफराज खान, इंजमामुल हक शाहिद खान सलीम शेख मास्टर आलम,मशवरे में शामिल हुवे।
सभी ने आए हुए जिम्मेदारों को यकीन दिलाया की इस इज्तिमाए पाक मे वो अपने साथीयों समेत जरूर हाजिर होंगे और साथ ही साथ इस बेहतरीन कदम के लिए मुबारकबाद भी पेश करें, आए हुए सभी लोगों ने इस इज्तिमा को लेकर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि पंजाब में इज्तिमा से लोगों में बहुत खुशी है और आने वाले दिन में दावते इस्लामी के जरिए इस तरीके के होने वाले इज्तिमा में हम लोग अपना वक्त देने को तैयार है।



