बठिंडा, 23 दिसंबर | यहां एक मनहूस खबर सामने आई है। माल रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। हादसा कार के डिवाइडर से टकराने से हुआ।
जानकारी के मुताबिक कार में 4 लोग सवार थे, जिनमें से 2 की मौत हो गई और 2 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। चारों युवक एमबीबीएस के छात्र बताये जा रहे हैं। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे दोनों युवकों को आदेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।



