Tuesday, August 4, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब की सियासत में ज़लज़लाः जब आप विधाय़क के आडियो रीलीज़ में हुआ पर्दाफाश- कहा था 5 लाख दे दो, पेंडिंग काम हो ही जाएंगे

Spread the News

चंडीगढ़। पंजाब विजिलेंस की कार्रवाई के बाद क्लीन-चिट प्राप्त कर चुके विधायक अमित रतन की वीडियो को शिकायतकर्ता प्रितपाल सिंह ने रिलीज कर दिया है। वीडियो के बाद एक बार फिर AAP सरकार को विरोधियों ने घेरना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान पर इल्जाम लगाए जा रहे हैं कि विधायक को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

गांव घुद्दा की महिला सरपंच सीमा रानी के पति प्रितपाल कुमार ने विजिलेंस की तरफ से विधायक अमित रतन को क्लीन-चिट देने के बाद एक ऑडियो वायरल कर दिया है। ऑडियो के वायरल होते ही पंजाब की सियासत में एक बार फिर भूचाल आ गया है। ऑडियो में स्पष्ट सुनने को मिल रहा है कि विधायक और पकड़ा जा चुका रेशम गर्ग पैसों की मांग को लेकर बातचीत कर रहे हैं।

इस ऑडियो के वायरल हो जाने के बाद AAP सरकार को फिर से विरोधियों ने घेरना शुरू कर दिया है। अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल ने जहां विधायक को सर्किट हाउस के पिछले गेट से निकालने पर घेरा है, वहीं कांग्रेसी विधायक सुखपाल खेहरा ने सीएम और राघव चड्‌ढा के बीच बहस की बात छेड़ दी है। जिसमें विधायक को टिकट देने के समय पैसों के आदान-प्रदान का भी आरोप लगा है।

अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल ने ट्वीट में कहा कि AAP विधायक अमित रतन के खिलाफ सभी सबूत सार्वजनिक हुए हैं। जिसमें विधायक द्वारा रिश्वत मांगने की रिकॉर्डिंग, विजिलेंस रेड के दौरान सर्किट हाउस में उनकी उपस्थिति और सीसीटीवी में कैद पिछले गेट से बाहर निकलना शामिल है। क्यों भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचारियों को बचा रहे हैं? क्या उन तक भी पैसा पहुंच रहा था?

पार्टी टिकट बेचने के आरोप
कांग्रेसी विधायक सुखपाल खेहरा ने ट्वीट किया है। बताया गया है कि विधायक अमित रतन की गिरफ्तारी पर सीएम भगवंत मान और राघव चड्ढा के बीच एक गंभीर झगड़ा है। क्योंकि उन्होंने मोटी रकम देकर दिल्ली लॉबी से सीधा टिकट प्राप्त किया है। शिकायतकर्ता की तरफ से स्पष्ट बयान देने के बाद सरकार विधायक को गिरफ्तार कैसे नहीं कर सकती?अमित रतन को बचाने का प्रयास
अकाली दल के अध्यक्ष सुखबी बादल ने कहा कि AAP पंजाब की शातिर राजनीति और ईमानदारी नेता बेनकाब। सबूत के बावजूद आप विधायक अमित कोटफत्ता को निर्दोष साबित किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी विधायक ने 5 लाख रुपए की रिश्वत मांगी। AAP अपने भ्रष्ट विधायक को बचाने की कोशिश कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments