Home अन्य Media बिग ब्रेकिंग : पत्थरों से भरा टिप्पर गाड़ी पर पलटा, एक ही...

बिग ब्रेकिंग : पत्थरों से भरा टिप्पर गाड़ी पर पलटा, एक ही परिवार के 4 की मौत

Svg%3E
Spread the News

मोगा, 22 दिसंबर | यहां के बरनाला रोड से एक भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां पत्थरों से भरा ट्रक गाड़ी को ओवरटेक करते समय गाड़ी पर पलट गया। इस हादसे में गाड़ी में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार उक्त गाड़ी हनुमानगढ़ में फंक्शन से लौट रही थी जिसमें कुल 5 लोग सवार थे, बरनाला रोड के पास एक पत्थरों से भरा टिप्पर तेज रफ्तार ने जब गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश की तो वे गाड़ी पर ही पलट गया जिसके चलते गाड़ी में सवार 5 में से 4 की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक छोटी बच्ची किसी तरीके से गाड़ी से निकलने में सफल रही।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने क्रेन बुलवाकर घटनाग्रस्त गाड़ी को बाहर निकाला और घायल बच्ची को असप्ताल भर्ती करवा दिया है।