Friday, June 19, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर जोन के स्कूल के प्रिंसीपल्स के लिए इंटरएक्टिव सेशन का आयोजन

Spread the News

जालंधर, 21 दिसम्बर। आज पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पीएपी कैंपस में एकदिवसीय इंटर एक्टिव सेशन का आयोजन हुआ। जिसमें डॉक्टर श्वेता अरोड़ा रीजनल ऑफिसर पंजाब ,जे एंड के और चंडीगढ़ रीजन ने शिरकत की। प्रिंसीपल डॉक्टर रश्मि विज , ए आर ओ जालंधर जोन , सी बी एस ई सिटी कोऑर्डिनेटर ने उनका स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया।

Svg%3E

इस अवसर पर श्रीमती अंजू मेहता चेयरपर्सन, जालंधर सहोदया, श्रीमती राधा गाखल सेक्रेटरी जालंधर सहोदया, योगेश गंभीर प्रिंसीपल डी आर वी डीएवी सैंटेनरी पब्लिक स्कूल फिल्लौर , डिप्टी सिटी कोऑर्डिनेटर ने भी उनका फूल देकर स्वागत किया। सेशन का आगाज दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस इंटरएक्टिव सेशन में जालंधर जोन के 100के करीब स्कूलों के प्रिंसीपल्स ने भाग लिया। सेशन में आर ओ श्वेता अरोड़ा द्वारा सीबीएसई को लेकर प्रिंसीपल्स को जो डाउट थे उन पर चर्चा की व सीबीएसई एग्जाम्स व एजुकेशन संबंधी निर्देश व एजुकेशन सिस्टम में जो परिवर्तन आने हैं उस संबंधी जानकारी दी गई।

अंत में वोट आफ थैंक्स प्रिंसीपल योगेश गंभीर के द्वारा दिया गया। इस सेशन को कोऑर्डिनेटर सिनी मल्होत्रा के द्वारा को-ऑर्डिनेट किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments