ओंटारियो, 16 दिसंबर| कनाडा पुलिस की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है जिसमें 4 पंजाबी लड़कों को ओंटारियो से 50,000 डॉलर की शराब लूटने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लड़कों की उम्र 25 से 30 साल के बीच बताई गई है।
गिरफ्तार किए गए 4 पंजाबियों की पहचान शमशेर सिंह, जसविंदर सिंह, लवप्रीत सिंह और शाहनजदीप सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों को मिसिसॉगा की एक पार्किंग से गिरफ्तार किया गया है।



