Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

Jewellery शॉप पर हुई छापेमारी के दौरान दुकान के मालिक ने पैदल चलकर किया हाई वोल्टेज ड्रामा

Spread the News

लुधियाना। डीआरआई (राजस्व खुफिया निदेशालय) के डिप्टी डायरैक्टर कार्तिक दुबे और एसटीएफ प्रभारी हरबंस सिंह की टीम ने जिला लुधियाना में देर रात सर्राफा बाज़ार स्थित एक ज्वैलरी शॉप पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दुकानदार ने जमकर हंगामा किया। दुकान के मालिक ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दुकान के मालिक शंकर ने बताया कि जब पुलिस ने उनकी दुकान पर छापा मारा तो पुलिस कर्मियों ने दुकान के सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके बेटे को पीटा है। इसके साथ ही कोतवाली थाना पुलिस ने बीती रात दुकान मालिक शंकर व उसके पुत्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

डीआरआई को सूचना मिली कि एक व्यक्ति दुबई से लाया गया सोना लुधियाना के सराफा बाज़ार में एक दुकानदार को देने जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति सोना बेच कर चला गया। शंकर के मुताबिक बाज़ार में रोज़ाना काफी ग्राहक आते हैं। कई लोग ऐसे होते हैं जिनके पास बहुत पुराना सोना होता है लेकिन बिल नहीं होता। पुराना सोना होने के कारण अक्सर दुकानदार इनसे खरीदारी करते हैं। उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि सोना दुबई से आया है या कहीं और से। शंकर के मुताबिक, उन्होंने उस शख्स से उतना सोना नहीं खरीदा, जितना टीम उनसे बरामद कर रही है।

थाना कोतवाली के SHO संजीव कपूर ने जब दुकान के मालिक शंकर को थाने ले जाना चाहा तो उन्होंने सराफा बाजार से थाना कोतवाली तक पैदल चलकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। दुकानदार हाथ में कोल्ड ड्रिंक की बोतल लिए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करता रहा। एसटीएफ प्रभारी हरबंस सिंह ने बताया कि सोने की तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके बाद दोनों विभागों ने संयुक्त कार्रवाई की है। मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments