Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

तरनतारन में लुधियाना का लड़का गिरफ्तार, कार से 25 करोड़ की हेरोइन के 9 पैकेट बरामद

Spread the News

तरनतारन, 11 दिसंबर | तरनतारन की सीआईए स्टाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस की विशेष गश्त के दौरान i20 कार में सवार एक व्यक्ति के पास से 5 किलो से अधिक हेरोइन बरामद की गई है। इसकी कीमत 25 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने खेप को कब्जे में ले लिया है और कार चालक को गिरफ्तार करने का दावा किया है। आरोपी के खिलाफ झबल थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

रविवार को इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एसपी हेडक्वार्टर मनिंदर सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब की ओर से एक कार आती दिखी। पुलिस ने शक के आधार पर गाड़ी रोकने को कहा तो ड्राइवर ने गाड़ी रोकने की बजाय भागने की कोशिश की लेकिन गाड़ी रुक गई।

उन्होंने बताया कि गाड़ी में सवार व्यक्ति की पहचान दीपक कुमार उर्फ ​​कोचर पुत्र शाम कुमार निवासी विक्टोरिया एन्क्लेव, गांव बल्लूकी लुधियाना के रूप में हुई, उसके पास से डीएसपी अरुण शर्मा की मौजूदगी में टेप से लिपटे हुए 9 पैकेट हेरोइन बरामद किए गए।

जब उक्त पैकेटों की जांच की गई तो उनमें से 5 किलो 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उन्होंने कहा कि दीपक कुमार कोचर को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, इस दौरान और भी खुलासे होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments