Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

अमृतसर में अनोखी चोरी: मामा ने भांजों पर लगाया मां की अस्थियां चुराने का आरोप

Spread the News

अमृतसर, 11 दिसंबर | गांव कंडोवाली में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति ने अपने भांजों पर उनकी मां के अवशेष (अस्थियां) चोरी करने का आरोप लगाया है। तरलोचन सिंह निवासी कंदोवाली ने बताया कि,”मेरी बहन जसबीर कौर की शादी गांव रामानेचक्क में हुई थी और उसका बेटा धर्म सिंह पूर्व सरपंच, पलविंदर सिंह फौजी, दोनों अपनी मां से अलग रहते थे, जिसके चलते मेरी बहन करीब 6 साल से मेरे साथ कंदोवाली में रह रही थी। 4 दिन पहले मेरी बहन की मौत हो गई थी, जिसके कारण उसके बेटों ने अपनी मां का शव लेने की जिद करने लगे, लेकिन हमने शव नहीं उठाने दिया और कंडोवाली में ही उनका अंतिम सस्कार कर दिया” ।

उन्होंने बताया कि जब हम चौथे की रस्म करने के लिए श्मशान घाट पहुंचे तो वहां उसकी बहन के फूल (अवशेष) नहीं थे। उन्होंने आरोप लगाया कि मृतक जसबीर कौर के फूल रात को उसके बेटे ने चुरा लिए थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments