जालंधर, 9 दिसंबर | सेंट जोसेफ बॉयज स्कूल के प्रांगण में आज (9-12-2023) आदरणीय फादर एंटोनी तुरुथिल तथा मुख्याध्यापिका आदरणीय सिस्टर जेन जोस की अगवाई में आज एल्यूमिनी मीट समागम करवाया गया। इस मौके पर वाइस प्रिंसिपल सिस्टर डोना भी उपस्थित थे। समागम के मुख्य अतिथि एक्स प्रिंसिपल सिस्टर सोबल थे। समागम ने पुरानी यादें फिर से ताजा कर दी। इस समागम में साल 1985 से लेकर 1999 तक के विद्यार्थी एकत्रित हुए। अपनी व्यस्त दिनचर्या के चलते हुए अधिकांश पुराने विद्यार्थियों ने अपना कीमती समय निकालकर यहां पर अपने पुराने अनुभवों को सबके साथ साझा किया। इस अवसर पर स्कूल की तरफ से सेवानिवृत्त अध्यापकों को भी बुलाया गया। जिन्होंने अपने विचार अपने अनुभव सबके साथ सांझा किए।
इस समागम में पुराने विद्यार्थी थे – निपुण खन्ना, सलिल गुप्ता ,गुरप्रीत सिंह खेड़ा , उत्तम चड्ढा ,मनदीप सिंह सचदेवा ,वरुण चोपड़ा, समर ठाकुर चंद्रजीत लूथरा , राजविंदर सिंह, राजीव गुप्ता, कमलप्रीत सिंह, विशाल चोपड़ा, विकास बक्शी, पुनीत ओबेरॉय, करण जैन इत्यादिअद्भुत प्रतिभा के व्यक्ति शामिल हुए। उन्होंने अपने अनुभव बताते हुए स्कूल के दिनों को याद किया । उन्होंने पूरे स्कूल का चक्कर लगाया और अपने बीते हुए समय याद करते हुए गर्व महसूस किया कि उन्हें स्कूल में आमंत्रित किया गया और अपने पुराने अनुभव सांझा करने का अवसर दिया गया।
समागम में आए सेवानिवृत्त अध्यापक उमा धीर भूपेंद्र कौर, मधु शर्मा, रोमी शर्मा , लता जैरथ, , सुदक्ष शर्मा, विजय शर्मा आदि उपस्थित थे। सेंट जोसेफ स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर जेन जोस, डायरेक्टर फादर एंथोनी तथा स्कूल के स्टाफ ने सभी को सभी का तहे दिल से स्वागत किया और स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसे देखकर पुराने विद्यार्थियों को अपने पुराने दिन याद आ गए। सेवानिवृत्त अध्यापकों तथा भूतपूर्व विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को यादगार बनाते हुए अपने विचार तथा अनुभवों को सबके साथ साझा किया । स्कूल के डायरेक्टर ने भी सब को संबोधित करते हुए सब का आभार प्रकट किया।





