मोहाली, 9 दिसंबर | खरड़ से एक भयानक घटना सामने आई है जहां एक घर में सफाई करने आई महिला पर दो पिटबुल कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया। दोनों कुत्तों ने राखी के मुंह का एक पूरा हिस्सा खा गए, जिसके साथ-साथ शरीर के सभी अंगों पर काटने के जख्म हैं।
जानकारी के अनुसार ये दोनो कुत्ते प्रकाश सिंह नामक एक व्यक्ति के हैं। घर में शादी होने के कारण घर में उनकी सास के इलावा कोई नहीं था। दोपहर बाद लगभग चार बजे घर में काम करने आई महिला राखी जैसे ही घर में दाखिल हुई तभी अचानक खुले घूम रहे दो पिटबुल कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। हमले में पीड़िता गंभीर जख्मी हो गई और उसे फौरन असप्ताल ले जाया गया। इलाज के दौरान पता लगा है कि दोनो पिटबुल कुत्तों ने उसका मुंह का एक पूरा हिस्सा,उसकी गर्दन, पेट, हाथ, जांघ और दोनों टांगों को बेरहमी से काट लिया है। पीड़िता ने इस घटना के बाद प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।



