जालंधर, 6 दिसंबर | गांव ढोगरी के रेलवे ट्रैक से बेकरी मालिक ईशू के बड़े भाई दविंदर कुमार दीपू का शव मिलने के मामले में आदमपुर थाने की पुलिस ने धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) 201 (छेड़छाड़) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने मामले में धोगड़ी में रहने वाले कालू और उसके भाई को नामजद कर तलाश शुरू कर दी है। आरोप है कि दोनों भाइयों ने नशे का इंजेक्शन देकर दीपू की हत्या कर दी। आत्महत्या का मामला बनाने के लिए उसके शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। डीएसपी कंवरपाल का कहना है कि दोनों भाई घर से फरार हैं, पुलिस दोनों की तलाश में छापेमारी कर रही है।



