Friday, June 19, 2026
No menu items!
Google search engine

सीएम मान की पुलिस को सीधी हिदायत: एक चौराहे से अपराध कर दूसरे तक न पहुंचें गैंगस्टर

Spread the News

चंडीगढ़, 5 दिसंबर | सीएम भगवंत मान ने आज पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में कानून व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस संबंध में जानकारी दी।

गैंगस्टरों द्वारा किए जाने वाले अपराधों से सख्ती से निपटने को कहा गया है। मुख्यमंत्री का निर्देश है कि कार्रवाई का असर नीचे तक दिखना चाहिए। यदि कोई गैंगस्टर एक चौराहे पर अपराध करता है तो उसे अगले चौराहे पर नहीं पहुंचना चाहिए। पुलिस की कार्रवाई इतनी तेज होनी चाहिए।

नशे के मुद्दे पर सख्ती बरतने को कहा। मुख्यमंत्री ने नशे के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ने को कहा। अधिकारियों से बिना किसी दबाव के साहस के साथ काम करने को कहा गया। एसएसपी को लोगों के बीच जाकर समस्याओं का समाधान करने को कहा गया और नशे के खिलाफ कार्रवाई में एसएसपी को जवाब देना होगा। गांवों में जाकर लोगों से अधिक से अधिक संपर्क स्थापित करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन में अगर किसी का नाम आया तो उसे बख्शा नहीं जायेगा। जेलों में मिलने वाले मोबाइल फोन पर सख्ती दिखाने की जरूरत पर जोर दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments