Thursday, November 19, 2026
No menu items!
Google search engine

ससुराल जा रहे युवक की कार हादसे में दर्दनाक मौत, 10 दिन पहले हुई थी जगदीप सिंह की शादी

Spread the News

रूपनगर/मोरिंडा, 5 दिसंबर । यहां के निकटवर्ती गांव सरहाना में एक युवक की दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, युवक की शादी 10 दिन पहले ही रूड़की हीरां गांव की एक लड़की से हुई थी। वह उसे लेने के लिए रूड़की हीरां जा रहा था, तभी उसकी कार नियंत्रण से बाहर हो गई और एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई, जिसमें उसकी जान चली गई।

जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद लोगों ने उन्हें कार से बाहर निकाला और निजी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें आगे रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस संबंध में थाना सदर मोरिंडा एस. एच,ओ इन्स. सिमरनजीत सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रोपड़ भेज दिया गया है और उसके पारिवारिक सदस्यों के बयानों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में गुरिंदर सिंह भंगू रूड़की ने बताया कि जगदीप सिंह की 10 दिन पहले उनकी भतीजी से शादी हुई थी। उन्होंने कहा कि अभी लड़की की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि दो परिवारों के सारे रिश्ते मिट्टी में मिल गये।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments