प्रदर्शनी में भाग लेने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु वितरित किये गये प्रमाण पत्र
आदमपुर 5 दिसंबर। वुडबरी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने विभिन्न प्रकार के मॉडल बनाए, इन मॉडलों में ग्लोबल बार्मिंग, होलोग्राम आदि मॉडल शामिल थे। विज्ञान अध्यापिका मिस सलिंदर कौर ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।विज्ञान प्रदर्शन देखने के लिए बच्चों के माता-पिता को भी आमंत्रित किया गया था। बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों को देखने वाले काफी खुश हुए। स्कूल चेयरपर्सन श्रीमती परमजीत कौर ने बताया कि स्कूल में हर वर्ष विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की जाती है। जो बच्चों में विज्ञान के प्रति जागरूकता पैदा करता है विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु प्रमाण पत्र वितरित किये गये।



