नई दिल्ली। नमक का ज्यादा सेवन आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। आपको इससे होने वाले नुकसान के बारे में बता दें कि शोध में पाया गया है कि ज्यादा नमक का सेवन करने से इम्यून सिस्टम कमज़ोर होता है। ज्यादा नमक के सेवन से टाइप 2 मधुमेह की बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है।
अत्यधिक सेवन आपके गुर्दे को नुकसान पहुंचा सकता है और गुर्दे खराब होने का कारण भी बन सकता है। नींद पूरी ना होना भी नमक का ही कारण हो सकता है। खाने में सोडियम की मात्रा अधिक होने से सिरदर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो अपने जीवन में नमक का सेवन कम कर दें।



