Tuesday, April 14, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर हाइट्स की पांचवीं मंजिल से गिरने के कारण प्रापर्टी डीलर की मौत

Spread the News

जालंधर, 4 दिसंबर | शहर के सबसे पॉश इलाके एजीआई फ्लैट्स के एम ब्लॉक में एक प्रापर्टी डीलर की पांचवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान जालंधर हाइट्स ब्लॉक-एम निवासी रितेश कोहली के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कि घटना के वक्त मृतक शराब के नशे में था या नहीं। पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है। फिलहाल मामला सूसाइड का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, यह परिवार शिवाजी पार्क के पास स्थित एक मकान में रहता था। करीब 15 से 20 दिन पहले ही उन्हें वहां से जालंधर हाइट्स में शिफ्ट किया गया था। रितेश के दो बच्चे थे। परिजनों ने बताया कि रितेश सुबह करीब साढ़े चार बजे जालंधर हाइट्स के एम ब्लॉक की पांचवीं मंजिल से नीचे गिर गया।

थाना प्रभारी भरत मसीह ने बताया कि मृतक रितेश प्रॉपर्टी डीलर और टेंट हाउस का काम करता था। पुलिस कि शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक काफी समय से डिप्रेशन से जूझ रहा था। मृतक की पत्नी का बयान ले लिया गया है। बाकी रिश्तादारों के बयानों के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments