Monday, September 21, 2026
No menu items!
Google search engine

लुधियाना: नहर पार कर रही दो मोटरसाइकिलों में जोरदार टक्कर, हादसे में 2 युवकों की मौत, तीसरा गंभीर रूप से घायल

Spread the News

लुधियाना, 4 दिसंबर | पंजाब के लुधियाना जिले में कल रात साढ़े नौ बजे नहर पार करते समय लोहारा पुल पर दो मोटरसाइकिलें टकरा गईं। हादसा इतना भयानक था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। फिलहाल एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक युवकों की पहचान मनप्रीत सिंह और अरुण के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक भाई मनप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह किसी काम से बाइक पर बाड़ेवाल जा रहे थे। लोहारा पुल के पास नहर के किनारे अंधेरा था। सामने से बाइक पर अरुण नाम का युवक तेजी से आया। अरुण ने बाइक में ब्रेक नहीं लगाया और बाइक असंतुलित हो गई। टक्कर के बाद तीनों युवक जमीन पर गिर पड़े। युवक के सिर पर गंभीर चोट लगी है।

घटनासथ्ल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, घायल युवकों में से एक ने कई बार एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन कोई एंबुलेंस मौके पर नहीं आई। राहगीरों ने लहूलुहान युवकों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक एक युवक की मौत हो चुकी थी। खून से लथपथ तीन युवकों को घायल अवस्था में दीप हॉस्पिटल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments