फिरोजपुर, 4 दिसंबर | यहां से एक हनीट्रैप का मामला सामने आया है जहां मां-बेटी और कुछ पत्रकारों ने मिलकर एक व्यक्ति को ब्लैकमेल कर उससे 20,000 रुपए ऐंठे गए।
पीड़ित संदीप सिंह निवासी गुरुहरसहाय ने जानकारी देते हुए बताया की 2 दिसंबर की रात को जब वे एक शादी के फंक्शन से लौट रहा था तब सुंदरी नामक एक औरत (जिसे वे काफी पहले से जानता है) ने उसे मीठी-मीठी बातों में फंसा अपने घर बुला लिया, जहां पर उसकी जोर जबरदस्ती से वीडियो बना उससे 50,000 रुपए मांगे गए। वो जैसे-तैसे उन्हें 20,000 रुपए देकर वहां से निकला और इस घटना की खबर पुलिस को दी।
पुलिस ने मां-बेटी और अन्य 3 पर मामला दर्ज कर लिया है। बाकी के तीनों आरोपी पत्रकार बताये जा रहे हैं। पुलिस ने जल्द ही सारे आरोपियों को सलाखों के पीछे डालने का आश्वासन दिलाया है।



