Sunday, June 14, 2026
No menu items!
Google search engine

विदेश भेजने का झांसा दे फिरोजपुर में नौजवान से लूटे 7 लाख, जालंधर का है आरोपी

Spread the News

फिरोजपुर, 3 दिसंबर | फिरोजपुर में एक युवक से विदेश भेजने के नाम पर 7 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत दर्ज करवा दी है। जिसके बाद जालंधर के आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता धरमिंदर सिंह निवासी बडाला कदीम (मल्लांवाला), जिला फिरोजपुर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी मुलाकात आरोपी सम्मन पुत्र सोमनाथ निवासी गांव बडाला, जिला जालंधर के साथ हुई थी। आरोपियों ने विदेश भेजने की बात कहकर उससे 7 लाख रुपये एडवांस ले लिए।

काफी समय बाद भी जब उसे विदेश नहीं भेजा गया तो उसने अपने पैसे वापस मांगे। लेकिन आरोपियों ने इसे देने से इनकार कर दिया। पीड़ित धरमिंदर सिंह ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच के बाद आरोपी सैमन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments