Home अन्य क्राइम फर्जी हस्ताक्षर से सरकारी नौकरी लगवाने के बदले में 15 हज़ार की...

फर्जी हस्ताक्षर से सरकारी नौकरी लगवाने के बदले में 15 हज़ार की रिश्वत लेने वाले को किया गिरफ्तार

Svg%3E
Spread the News

चंडीगढ़। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से 15 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते एक निजी व्यक्ति संदीप सिंह विराक निवासी नवां गांव, जिला एसएएस नगर को गिरफ्तार किया है। स्थानीय अदालत ने आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर दिया है, जिस दौरान उससे और पूछताछ की जाएगी।

विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त आरोपी ने फरियादी साबर खान निवासी हंडिया, जिला बरनाला से झूठा दावा किया है कि उसकी पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) तक पहुंच है और उसे विशेष कोटा दिया गया है। सीएमओ के अधीन निजी अधिकारी के रूप में भर्ती करवाएगा, जिसके लिए उसे नौकरी के बदले 6 लाख रुपये की रिश्वत/खर्चा देना होगा।

उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को बताया कि आरोपी ने पहले ही उसी काम के लिए उससे 15 हज़ार रुपये ले लिए थे और अब वह फाइल/मामले पर हस्ताक्षर करने और संबंधित अधिकारी से आगे की मंजूरी लेने के लिए और 25 हज़ार रुपये की मांग कर रहा है।

जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी संदीप सिंह को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि उक्त आरोपी संदीप सिंह ने फरियादी को अपनी भर्ती के लिए राजी करने के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र व अन्य संबंधित दस्तावेजों पर दस्तखत करने का झांसा दिया था।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि संदीप सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7-ए के तहत प्राथमिकी संख्या 8 दिनांक 13-02-2013 के तहत सतर्कता ब्यूरो, उड़ान दस्ता, पंजाब, एसएएस नगर में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी के तौर-तरीकों का पर्दाफाश करने और किसी अन्य निजी/सरकारी कर्मचारियों सहित उसके सहयोगियों की संलिप्तता का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।