जालंधर 2 दिसंबर। जालंधर वोटर कार्ड डिपार्टमेंट की तरफ से बुथ नम्बर158,159,160,161,162 के बी एल ओ सरदार बलविंदर सिंह ,मैडम कैलाश कोर बी एल ओ,पूनम कुमारी बी एल ओ,मीनाक्षी जी बी ऐल ओ, और अमृतपाल सिंह बी एल ओ ने आज नॉर्थ हल्के में फ्री वोटर कार्ड कैंप में अपनी ड्यूटी दी।
इस मोके आम आदमी पार्टी के नेता मोहम्मद अकबर अली लगातार जनता के लिए काम कर रहे अधिकारियों का धन्यवाद किया और कहा कि वोटर कार्ड जनता की ताकत है और वोट द्वारा ही जनता अपनी पसंद के नेता को सेवा करने का मौका देती है, इसलिए सभी लोगों को वोटर कार्ड जरूर बनाना चाहिए।
उन्होंने अल्पसंख्यक विभाग के एवं सभी जाति धर्म के लोगों से निवेदन किया कि अपने आसपास के लगाए गए गए फ्री कैंप में अपना वोट जरूर बनवाएं ताकि सही वक्त पर सही फैसला कर सके अली ने बताया कि आज की तरह कल भी सुबह 10:00 बजे से 4:00 बजे तक सेन्ट सोलजर डिवाईन पब्लिक स्कूल जाम अर्जुन नगर मुस्लिम कॉलोनी के पीछे कैंप लगाया जाएगा जिनके वोटर कार्ड नहीं बने हैं वह जरूर बनवाएं।



