गुरदासपुर, 2 दिसंबर | आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल आज पंजाब के दौरे पर हैं जिसके दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ उन्होंने गुरदासपुर में नए बस स्टैंड का उद्घाटन किया। इसके बाद वे नए बस स्टैंड के पास इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ग्राउंड में बने पंडाल में पहुंचे, जहां वे जल्द ही गुरदासपुर और आसपास के इलाकों के लिए नए प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहे हैं।
सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल गुरदासपुर में 1854 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना से गुरदासपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को लाभ होगा। सीएम मान गुरदासपुर के लोगों को सीएनजी प्रोजेक्ट, खंड मिल, सरकारी आईटीआई सौंपेंगे। केजरीवाल और सीएम मान के स्वागत के लिए 25 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसलिए गुरदासपुर पुलिस ने आसपास के जिलों से भी पुलिस बुला ली है। इसके अलावा, अमृतसर से पठानकोट जाने वाले यातायात को बटाला शहर में अमृतसर बाईपास के पास सैद मुबारक गांव से श्री हरगोबिंदपुर, मुकेरियां और टांडा की ओर मोड़ दिया गया है। अमृतसर से पठानकोट जाने वाले हल्के वाहनों को सठयाला ब्रिज से खुंडा बाईपास और मुकेरियां होते हुए पठानकोट की ओर मोड़ दिया गया है।



