Sunday, June 21, 2026
No menu items!
Google search engine

जमीनी स्तर पर प्रशिक्षण का आगाज़ – नागरिकों की सुरक्षा में सुधार के लिए पंजाब पुलिस को किया जाएगा अपग्रेडः डी.जी.पी गौरव यादव

Spread the News

चंडीगढ़ । पंजाब में पुलिस महकमे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नागरिकों की सुरक्षा में सुधार के लिए पंजाब पुलिस को अपग्रेड किया जाएगा। इस संबंध में काम भी शुरू कर दिया गया है। पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डी.जी.पी) गौरव यादव ने पुलिस बल को अपग्रेड करने के लिए उच्च अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रदेश को अपराधियों और गैंगस्टर मुक्त बनाने और नागरिकों को शांतिपूर्ण माहौल और अच्छी पुलिस सेवाएं देने का संकल्प लिया था, जिसे पूरा करने के लिए यह फैसला लिया गया है।

डी.जी.पी गौरव यादव के निर्देश पर पुलिस द्वारा पंजाब की पुलिस इकाइयों में पुलिस बल की क्षमता बढ़ाने के लिए भीड़ को नियंत्रित करने और दंगाइयों से निपटने के लिए विशेष अभ्यास किया जा रहा है। प्रदेश की विभिन्न पुलिस इकाइयों के पुलिसकर्मियों को इस संबंध में जमीनी स्तर पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है और स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इसकी निगरानी कर रहे हैं। इन प्रयासों से जहां एक ओर पुलिस बल 24 घंटे मुस्तैद रहेगा, वहीं दूसरी ओर पुलिस के जवान किसी भी आपात स्थिति से निपटने में पूरी तरह सक्षम होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments