Sunday, November 22, 2026
No menu items!
Google search engine

बड़ी खबर: पंजाब पुलिस ने BSF के साथ मिल के अमृतसर बॉर्डर से पकड़ी 7 करोड़ की हेरोइन

Spread the News

अमृतसर, 29 नवंबर | पंजाब पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक बार फिर सीमा पर ऑपरेशन चलाकर पाकिस्तानी तस्करों की कोशिशों को नाकाम कर दिया है। बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने बुधवार सुबह अमृतसर के सीमावर्ती इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किया। इस बीच पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने 7 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त करने में सफलता हासिल की है।

बीएसएफ और पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, बुधवार को सीमा क्षेत्र के रानिया गांव के पास ड्रोन की आवाजाही की सूचना मिली थी। जिसके बाद बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर तलाश शुरू कर दी। हल्के कोहरे के बीच दोनों टीमों ने तलाश शुरू की। इसी दौरान खेत से दो पैकेट बरामद हुए, जिन पर छल्ले लगे हुए थे।

सुरक्षा जांच के बाद दोनों पैकेट जब्त कर जांच शुरू कर दी गयी। अधिकारियों ने बताया कि ये दो छोटे पैकेट एक सफेद लिफाफे में थे। इन दोनों पैकेटों से आधा किलो हेरोइन के पैकेट मिले। जिसकी कीमत करीब एक करोड़ बताई जा रही है। फिलहाल इनके सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

बीएसएफ अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले एक हफ्ते के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने अकेले पंजाब बॉर्डर से कुल 6 ड्रोन जब्त किए हैं। इतना ही नहीं करीब 13.5 किलो हेरोइन भी जब्त की गई है। जिसकी बाजार कीमत करीब 100 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments